गैस क्या है

 What is gas

हम आज जानेंगे कि गैस क्या है, गैस के गुण क्या क्या है, गैस के प्रकार कितने होते हैं, प्राकृतिक और कृत्रिम कैसे किन्हें कहते हैं और कुछ प्रमुख गैस के नाम व उनके उपयोग भी जानेंगे। आज के सभी प्रश्न विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए बहुत खास होने वाले हैं। 

किसी पदार्थ की वह अवस्था जिसका कोई निश्चित आकार अथवा आयतन नहीं होता है गैस कहलाती है। गैस के उदाहरण ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, आर्गन, नियॉन, कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, आदि हैं

गैस पदार्थों का कोई भी निश्चित आकार और आयतन नहीं होता है। इन पदार्थों को जिस किसी बर्तन या कंटेनर में रखा जाता है, यह उसी का आयतन और आकार ले लेते हैं।

इन पदार्थों के अणुओं के मध्य अंतरा आणविक बल बहुत ही नगण्य अथवा क्षीण होता है। जिस कारण इनके मॉलिक्यूल आकाश में कहीं भी आसानी से स्थानांतरित हो जाते हैं।

गैसों में संपिडयता का गुण पाया जाता है क्योंकि इनके अणुओं के मध्य काफी स्थान होता है इस कारण उन्हें दबाया जा सकता है। यह संपिडयता उच्च प्रकृति की होती है।

विसरण का गुण गैसों में बहुत पाया जाता है। यदि दो गैसों को आपस में मिला दिया जाए तो इनके अणु आपस में मिलकर एक समांगी मिश्रण तैयार कर लेते हैं। एक दूसरे के साथ यह अणु गैसों के रिक्त स्थानों में चले जाते हैं। गैस सदैव अधिक दाम वाले एरिया से कम दाम वाले एरिया की ओर विचरण करती है।

गैसों को मुख्यतः दो भागों में विभाजित किया गया है। दोनों प्रकार निम्नलिखित हैं –


प्राकृतिक गैसें

प्राकृतिक तरीके से जो गैस हमारे आसपास में पाई जाती हैं, प्राकृतिक गैस से कहलाती हैं। उदाहरण के लिए जैसे हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड आकृत्रिम गैसें

वे गैसें जो प्राकृतिक रूप से हमारे आसपास नहीं पाई जाती हैं और प्रयोगशाला में बनाई जाती है कृत्रिम गैसें कहलाती हैं। उदाहरण के लिए हाइड्रोजन क्लोराइड गैस, अमोनिया गैस, जल गैस आदि।दि।

बॉयल का नियम

इस नियम को वैज्ञानिक बॉयल ने दिया था। जिनके अनुसार स्थिर ताप पर किसी गैस का आयतन उसके दाब के व्युत्क्रमानुपाती होता है।


यहां कहने का तात्पर्य यह है कि स्थिर ताप पर यदि किसी गैस का आयतन बढ़ाया जाए तो उसके दाब में कमी होती है और यदि दाब बढ़ाया जाए तो उसके आयतन में कमी होती है।

ऑक्सीजन गैस

यह गैस हमारी प्राणवायु है। हम स्वस्न के दौरान इसी गैस को फेफड़ों तक ले जाते हैं। इस गैस का प्रयोग रॉकेट के ईंधन के रूप में किया जाता है ऐसा करने के लिए ऑक्सीजन गैस को द्रवित कर लिया जाता है।


विभिन्न पदार्थों को ऑक्सीकृत करने के रूप में भी ऑक्सीजन गैस का प्रयोग किया जाता है।


वेल्डिंग से संबंधित गैसों में अन्य गैसों के साथ ऑक्सीजन गैस का प्रयोग भी किया जाता है।

नाइट्रोजन गैस

नाइट्रोजन एक बहुत महत्वपूर्ण गैस है। वायुमंडल के अधिकांश भाग, लगभग 79% में नाइट्रोजन गैस का विस्तार है। इसके अलावा नाइट्रोजन परमाणु जैविक अणु में बहुत पाया जाता है। डी एन ए, आर एन ए, अमीनो एसिड आदि में नाइट्रोजन का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।


Comments

Popular posts from this blog

all types of gas in jammu

Gases in the Atmosphere

What is gas mask