Oxygen gas in hindi
Oxygen gas
ऑक्सीजन रूम टेम्परेचर पर गैस के रूप में एक non-metal पदार्थ होता है. इसके molecules में दो ऑक्सीजन atoms होते हैं. यह श्वसन प्रक्रिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे ऊर्जा glucose से cells में ट्रांसफर होती है. आग जलाने के लिए भी ऑक्सीजन जरूरी होती है. हालांकि, आग तभी जल सकती है जब ईंधन और ऑक्सीजन का मिश्रण पर्याप्त गर्म हो.
Cryogenic Distillation – ऑक्सीजन बनाने के लिए क्रायोजेनिक डिस्टिलेशन प्रोसेस की मदद ली जाती है. इस प्रक्रिया में सबसे पहले हवा को फिल्टर कर धूल-मिट्टी के कणों को दूर किया जाता है. इसके बाद हवा को highly compress (उच्च दबाव डालना) किया जाता है. इसके बाद compress हो चुकी हवा को मॉलिक्यूलर छलनी adsorber से गुजारा जाता है ताकि इसमें मौजूद पानी के कण, हाइड्रोकार्बन और कार्बन-डाइऑक्साइड को अलग किया जा सके.
इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद compress की गई हवा को distillation सेक्शन में लाया जाता है, जहाँ उसे ठंडा किया जाता है. इस प्रक्रिया को plate fin heat exchanger and expansion turbine के जरिए पूरा किया जाता है. जब तापमान -200 °C तक पहुंच जाता है, तब तरल मिश्रण को एक tube के जरिए एक vessel में डाला जाता है जो bottom पर (-185 °C) हल्का गर्म होता है बजाय top के (- 190 °C). ऑक्सीजन -185 °C तापमान पर द्रव में रहती है और नीचे लगे एक tube के माध्यम से फ्लास्क से बाहर निकल जाती है. यहाँ नाइट्रोजन वापस गैस में तब्दील हो जाती है क्योंकि इसका बोइलिंग तापमान -196 °C होता है.
– ऑक्सीजन को हवा से भी उत्पन्न किया जा सकता है. इसके लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर machine का इस्तेमाल किया जाता है. यह एक इलेक्ट्रिकली पॉवरड डिवाइस होता है जो आसपास की हवा से ऑक्सीजन इकट्ठा करता है. इस डिवाइस को मरीज अपने साथ carry कर सकता है और nasal cannula के माध्यम से ऑक्सीजन ग्रहण कर सकता है.
ऑक्सीजन बनाने का तीसरा तरीका है Pressure Swing Absorption Plants (PSA). इस तकनीक में आसपास की हवा से नाइट्रोजन को सोख लिया जाता है और ऑक्सीजन को इकट्ठा कर अस्पतालों में supply किया जाता है. ये अपने आसपास के तापमान पर ऑपरेट होते हैं और उच्च दबाव पर ऑक्सीजन को ट्रैप करने के लिए विशिष्ट adsorbent सामग्री का उपयोग करते हैं जैसे जिओलाइट्स, एक्टिवेटिड कार्बन, मॉलिक्यूलर छलनी इत्यादि.
एक बार प्राप्त करने के बाद, ऑक्सीजन को या तो उच्च दाब के साथ गैसीय अवस्था में cylinder या tanks में स्टोर किया जाता है या कम तापमान पर तरल अवस्था में cryogenic tanks में स्टोर किया जाता है.
ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनियों के नाम
भारत में ऑक्सीजन बनाने वाली कई कंपनियां हैं. इन कंपनियों द्वारा तैयार की जाने वाली ऑक्सीजन का इस्तेमाल केवल अस्पतालों में मरीजों के लिए ही नहीं, बल्कि तमाम उद्योगों जैसे पेट्रोलियम, स्टील इत्यादि में भी किया जाता है. ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनियों के नाम कुछ इस प्रकार हैं.
सी L गैस जम्मू
भगवती ऑक्सीजन लिमिटेड
ऐलनबरी इंडस्ट्रियल गैसेज़ लिमिटेड
नेशनल ऑक्सीजन लिमिटेड
लिंडे इंडिया लिमिटेड
अगर आपके मन में इस article को लेकर किसी भी तरह का कोई doubt है या आप चाहते हैं इसमें कुछ सुधार हो तो आप नीचे comment box में लिख सकते हैं.
Comments
Post a Comment